हमीरपुर,उत्तरप्रदेश:भाजपा से जुड़े नगर पंचायत चेयरमैन ने दो पत्रकारों को बांध कर पीटा,आरोपों पर खबर किया था प्रकाशित

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) उत्तरप्रदेश के हमीरपुर में अमित द्विवेदी और शैलेन्द्र मिश्रा नामी दो पत्रकारों को बांध कर पीटने का मामला सामने आया है

पत्रकारों का कहना है कि नगर पंचायत चेयरमैन पवन अनुरागी के ख़िलाफ़ सभासदों के आरोपों से जुड़ी ख़बर प्रकाशित करने की वजह से उनकी पिटाई की गई है

पत्रकारों ने आरोप लगाया कि चेयरमैन ने कॉल कर अपने रिश्तेदार के घर बुलाया और बंदूक के दम पर बांध कर उनकी पिटाई शुरू कर दी,यहां तक कि उनके कपड़े उतार कर वीडियो बनाए और चेयरमैन के लोगों ने उन्हें पेशाब पिलाने की भी कोशिश की

पत्रकारों ने डीजीपी और मानव अधिकार आयोग को खत लिख कर इंसाफ़ की मांग किया है ,तो वहीं पुलिस ने नगर पंचायत चेयरमैन पवन अनुरागी और उनके सहयोगी अखिलेश राजपूत,विक्रम यादव,नरेंद्र विश्वकर्मा,आर.के सोनी,आकाश अनुरागी समेत 08 लोगों पर मुकद्दमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है,जिसमें एक आरोपी रमेश कुमार सोनी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है

दूसरी तरफ चेयरमैन के एक समर्थक आकाश अनुरागी ने भी पत्रकारों के खिलाफ एससी/एसटी के तहत मुकद्दमा करवाया है और आरोप लगाया कि पत्रकार नशे की हालत में असलहा के साथ घर में घुस गए और तोड़फोड़ किया

मामले पर समाजवादी पार्टी की मीडिया टीम ने ट्वीट कर कहा की “यूपी के हमीरपुर में पत्रकार शैलेन्द्र मिश्रा और अमित द्विवेदी को भाजपा नेताओं ने कमरे में नंगा करके पीटा और फिर पुलिस की मिलीभगत से फर्जी मुकदमा भी दर्ज करवा दिया,लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ पत्रकारों को यूपी में योगी/भाजपा सरकार में जमकर प्रताड़ित किया जा रहा है ,पिटाई हो रही ,जान से मारा जा रहा है ,मुकदमे दर्ज करवा दिए जा रहे हैं,जो सरकार और भाजपाइयों के सामने सरेंडर करेगा वो बचेगा ? जो निष्पक्ष रहेगा और जनता के मुद्दों पर आवाज उठाएगा वो मारा जाएगा ?ये कैसा जंगलराज बनाया है आपने योगी जी ?”

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर