
दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कुंदरकी विधानसभा से प्रत्याशी ठाकुर रामवीर सिंह का टोपी पहने हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो टोपी पहने और अरेबियन रुमाल रखे नज़र आ रहे हैं
मालूम हो कि उत्तरप्रदेश के 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है,इसमें से एक मुरादाबाद का कुंदरकी विधानसभा भी है,जहां से रामवीर सिंह बीजेपी के प्रत्याशी हैं
रामवीर सिंह बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा की तरफ़ से उनके चुनाव प्रचार के लिए आयोजित एक प्रोग्राम में पहुंचे थे,जहां उनको उजली टोपी और रुमाल पहनाई गई,मौके पर रामवीर ने मौजूद मुसलमानों से वोट देने के लिए वादा भी लिया
मालूम हो कि इस सीट पर 60% मुस्लिम मतदाता है,और यहां बीजेपी 32 सालों से जीत नहीं सकी है