जयपुर,राजस्थान:दलित फैमिली की महिलाओं की अधनंग कर पिटाई और पैसों की लूट,कहा “धड़,चमार,बैरवों का यही हाल करेंगे”

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) राजस्थान की राजधानी जयपुर के फुलेरा थाना में एक दलित फैमिली पर हमला कर 50 हज़ार रूपये छीने गए और पूरी फैमिली को पीटा गया,महिलाओं को अधनंगा कर बुरी तरह से पिटाई की गई है

द मूकनायक की ख़बर के अनुसार ग्राम ढ़ींढा में 26 अक्टूबर को बैरवा समाज के नौरतमल बैरवा के घर पर गुर्जर समाज के कुछ लोगों ने हमला किया था

खबर है कि हमला करते हुए जातिसूचक गलियां भी दी गई और एक ना-बालिग लड़की को इतना मारा गया कि वो अधमरी हो गई

यही नहीं बल्कि द मूकनायक की रिपोर्ट में बात गया है कि “राम गुर्जर और श्योजी राम गुर्जर पीड़ित परिवार के ननिहाल पहुंचे और धमकी दी कि अगर कानूनी कार्रवाई की तो “जान से मरवा देंगे”,आरोपियों ने कहा कि “ढ़ड चमार बैरवों का यही हाल करेंगे” और महिलाओं को भी नहीं छोड़ेंगे”

नौरत बैरवा ने बताया कि हमला करने वाले हमारे पड़ोसी हैं,लेकिन कभी कोई झगड़ा हमसे नहीं रहा है,अभी मेरी साली द्वारा छेड़छाड़ का विरोध करने पर ये हमला हुआ है

पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 189(2), 115(2), 126(2), 74, 333, 352, 351(2), 303(2) के साथ-साथ एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(एस), 3(1)(डब्ल्यू)(1) और 3(2)(वीए) के तहत मामला दर्ज किया है!लेकिन कई दिन गुजरने के बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति