
दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) उत्तरप्रदेश के ग़ाज़ियाबाद में पत्रकार इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है,इमरान खान को भाजपा सांसद अतुल गर्ग के ख़िलाफ़ कांग्रेस प्रत्याशी डौली शर्मा के ज़रिए दिए गए बयान को अपने अखबार में प्रकाशित करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है
मामले में 6 अक्टूबर 2024 को थाना कवि नगर में इमरान खान के खिलाफ अपराध संख्या- 988-2024 की धारा- 500, 501, 504, 120बी व 66 (सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम 2008) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है. इसमें कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा को भी आरोपी बनाया गया है
इमरान खान “आप ,अभी तक” नामी दैनिक अखबार के संपादक है और इसी नाम से वेबसाइट भी चला रहे हैं,इमरान खान प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के सदस्य भी है
उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ थाना कविनगर के बाहर पत्रकारों ने प्रदर्शन भी किया है