
दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस को हराते हुए जीत हासिल कर लिया है,अब वे अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनेंगे
फ्लोरिडा में रिपब्लिकन पार्टी के ऑफिस के बाहर पार्टी समर्थकों का जमावड़ा लग चुका है,समर्थकों को डोनाल्ड ट्रंप ने संबोधित भी किया
ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा कि “वह अमरीका के 47वें राष्ट्रपति बनेंगे और अमेरिका को एक बार फिर महान बनाएंगे,यहां से अमेरिका के लिए सुनहरे दौर का आगाज़ होगा” उन्होंने आगे कहा कि “उनकी हर सांस अमेरिका के लिए है”
डोनाल्ड ट्रंप ने संबोधन में कहा कि “हम कोई जंग नहीं होने देंगे,हम ने आईएसआईएस को हराया है,हमने असंभव को संभव करके दिखाया है,हम अपनी सीमा पर निगरानी बढ़ाएंगे”
स्विंग स्टेट पेंसिल्वेनिया से जीत की तरफ़ बड़े ट्रंप ने सारे स्विंग स्टेट जीतने का दावा किया,ट्रंप ने कहा कि “हमे भी इतनी बड़ी जीत की उम्मीद नहीं थी”
दूसरी ओर रिपब्लिकन पार्टी ने सीनेट में भी बहुमत हासिल कर लिया है