
दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) हिजाब पहनने और हिजाब के अनुभव पर लोगों से बात कर वीडियो बनाने वाले यूट्यूबर अनस अहमद को मद्रास हाई कोर्ट ने ज़मानत दे दी है
अनस को कोयंबटूर पुलिस ने सितंबर में गिरफ्तार कर लिया था,अनस की गिरफ्तारी को अधिकारियों ने सार्वजनिक शांति में व्यवधान को रोकने और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए आवश्यक बताया था
अनस को 10 हज़ार का बॉन्ड जमा करना होगा और पुलिस स्टेशन में रोज़ रिपोर्ट करना होगा