चेन्नई:नाबालिग लड़की मेड को मालिक और मालकन ने पीटा,गर्म लोहे और सिगरेट से जलाया,लड़की की मौत

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक नाबालिग लड़की को एक पति पत्नी की जोड़ी ने मिल कर बुरी तरह पीटा और उसे गर्म लोहे व सिगरेट से जलाया,फिर लड़की को बाथरूम में बंद कर दिया, जिसके बाद लड़की ने दम तोड़ दिया

तंजावुर की रहने वाली लड़की उस जोड़े के यहां मेड का काम करती थी,लड़की की मौत के बाद आरोपी पति पत्नी अपने रिश्तेदार के यहां भाग गए

हत्या के आरोप में “सेकेंडहैंड कार” के वेंडर मोहम्मद निशाद और उसकी पत्नी नासिया को गिरफ्तार कर लिया गया है,साथ ही 4 अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है, सब से पूछताछ की जा रही है।

अमिंजीकराई पुलिस ने बताया कि 15 साल की लड़की की मां विधवा है,घर में आर्थिक तंगी के कारण वह निशाद-नासिया के घर में काम करती थी,निशाद की बहन ने डेढ़ साल पहले नाबालिग मेड को यहां काम करने भेजा था, तब से वह यहीं काम करती थी,निशाद-नासिया ने 6 महीने पहले से उसे टॉर्चर करना शुरू किया,लापरवाही पर उसे पीटा जाता था, निशाद-नासिया के दोस्तों ने भी दिवाली के दिन उसकी पिटाई की थी

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति