उत्तरप्रदेश:महिलाओं के कपड़ों का नाप नहीं लेंगे मर्द टेलर,जीम में रखने होंगे महिला ट्रेनर,बैड टच से बचाने को और कई प्रस्ताव पास

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) उत्तरप्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान के ज़रिए महिलाओं को बैड टच से बचाने के लिए महिला आयोग में कई प्रस्ताव रखा गया थे जिसे आयोग ने सहमति से पास किया है

प्रस्ताव में कहा गया है की “मर्द टेलर महिलाओं के कपड़े का नाप न ले, टेलर शॉप पर महिला टेलर रखे जाएं और दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं,जिन जीम में महिलाएं जाती हैं वहां महिला जीम ट्रेनर रखे जाएं और इस सिसीले में हर जीम का पुलिस वेरिफिकेशन हो,सैलून में महिला नाई रखे जाएं,जिन स्कूल बसों में लड़कियां जाती हैं उन में महिला कर्मचारी रखी जाएं”

मीडिया से बात करते हुए महिला आयोग उत्तरप्रदेश की सदस्य हिमानी अग्रवाल ने कहा की “इस तरह के पेशे में शामिल पुरुषों की वजह से महिलाओं के साथ छेड़छाड़ होती है, वे (पुरुष) गलत व्यवहार करने की कोशिश करते हैं, कुछ पुरुषों की मंशा भी अच्छी नहीं होती है, हालांकि ऐसा नहीं है कि सभी पुरुषों की मंशा खराब होती है”

महिला आयोग अध्यक्ष बबिता चौहान ने कहा की “अगर कोई महिला मर्द ट्रेनर से ट्रेनिंग लेना चाहती है तो उसे लिखित में देना होगा”

बबिता चौहान ने कहा की “महिला आयोग को लगातार जिम जाने वाली महिलाओं और लड़कियों के शोषण की शिकायत मिल रही हैं, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है”

महिला आयोग ने सभी जिलों को इस संबंध में आदेश दिए हैं,जो नहीं मानेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

महिला आयोग बाद में राज्य सरकार से इस संबंध में कानून बनाने का अनुरोध करेगा, महिला आयोग के नियमों का पालन करवाना जिला प्रशासन के जिम्मे होगा

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति