दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) हैदराबाद स्थित देश के प्रसिद्ध विश्विद्यालय मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (मानू) ने अपने सेंटर फॉर डिस्टेंस ऐंड ऑनलाइन एजुकेशन (CDMOE) के कोर्सेज में नामांकन के लिए पंजीकरण के लिए आखिरी मौक़ा 14 नवंबर तक दिया है
मानू अपने डिस्टेंस सेंटर के ज़रिए उर्दू,इंग्लिश,अरेबिक,हिस्ट्री,इस्लामिक स्टडीज व हिन्दी में पोस्ट ग्रैजुएशन/मास्टर्स कराता है,जबकि अंडर ग्रैजुएशन में बी.ए, बी.कॉम और बी.एस.सी,तो इसी तरह कई तरह के डिप्लोमा और सर्टिफिकेट के कोर्सेज भी उपलब्ध कराता है
मालूम हो कि डिस्टेंस एक ऐसी सुविधा है जिसके ज़रिए छात्र और छात्राएं कहीं भी रह कर अपनी पढ़ाई कर सकते हैं,जिसमें नामांकन के बाद छात्र,छात्राओं को पढ़ने के लिए मटेरियल घर पर पहुंचा दी जाती हैं व ऑनलाइन क्लासेज भी कराए जाते हैं,और परीक्षा देने के लिए अपने करीब के रीजनल सेंटर पर जाना होता है
छात्र और छात्राएं कोई रेगुलर कोर्स करते हुए भी डिस्टेंस से दूसरे कोर्स कर सकते हैं,बल्कि एक साथ एक से ज़्यादा कोर्सेज भी किए जा सकते हैं,सरकारी तौर पर डिस्टेंस से कोर्स कर पाए सर्टिफिकेट का महत्व भी वही होता है जो कि एक रेगुलर कोर्स के सर्टिफिकेट का हुआ करता है
मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी से ये कोर्सेज करने के लिए पंजीकरण की आखिरी तारीख 14 नवंबर 2024 जबकि फीस देने की आखिरी तारीख 15 नवंबर 2024 है
फॉर्म अपलाई करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाकर डिटेल भरना होगा
https://manuuadmission.samarth.edu.in