गुजरात:भाजपा पार्षद पर महिला से कई बार रेप का मामला दर्ज,पार्टी ने किया निष्काशित

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) गुजरात के आनंदनगर पालिका के वार्ड नंबर 6 से भारतीय जनता पार्टी के वार्ड पार्षद दिलीप प्रजापति पर रेप का मामला दर्ज हुआ है

प्राथमिकी में महिला ने बताया है कि “देर रात जब उसके पति और बच्चे बाहर थे तब प्रजापति ने घर में घुस कर कई बार उसका रेप किया,उसी बीच में महिला के पति आ गए और उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और जब पड़ोसियों ने प्रजापति को घेरा तो उसने अपने समर्थकों को बुलाकर मार पीट शुरू कर दिया”

महिला ने बताया कि प्रजापति ने जून में उस से संपर्क किया और उसका मतदाता पहचान पत्र चेक करने के नाम पर उसका नंबर ले लिया,बाद में प्रजापति ने दोनों के बीच हुई बात के रिकॉर्डिंग उसके पति को भेजने की धमकी देकर उस के साथ यौन संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती किया और इंकार करने पर रेप करने आ गया

दूसरी तरफ़ भारतीय जनता पार्टी ने प्रजापति के खिलाफ दर्ज हुए इस मामले को पार्टी प्रतिष्ठा के लिए नुकसान पहुंचाने वाला बताते हुए उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया है

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर