दिल्ली की जामिया हमदर्द में 30 नवंबर को लगेगा फ्री एंट्री मेगा जॉब फेयर: फारूक सिद्दीकी

एएमपी, जामिया हमदर्द और हमदर्द लर्निंग एंड वेलफेयर सोसाइटी करेंगे संयुक्त आयोजन

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) दक्षिणी दिल्ली की जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी में शनिवार, 30 नवंबर को एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स (एएमपी) अपना 99वां मेगा जॉब फेयर आयोजित करेगी। यह जॉब फेयर जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी और हमदर्द लर्निंग एंड वेलफेयर सोसाइटी के साथ मिलकर लगाया जाएगा।
दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एएमपी के नेशनल हेड कोऑर्डिनेशन फारूक सिद्दीकी, हमदर्द सोसाइटी के शौकत मुफ्ती, जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर मंजू चुगानी, प्रोफेसर आबेदीन और प्रोफेसर फरहत बशीर ने इस जॉब फेयर के बारे में जानकारी दी।

फारूक सिद्दीकी ने बताया कि यह एएमपी का 99वां मेगा जॉब फेयर है। उन्होंने बताया कि एएमपी ने देशभर में अब तक 670 से ज्यादा फ्री जॉब ड्राइव भी आयोजित की हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि पिछले 5 सालों से एएमपी, हमदर्द के साथ मिलकर दिल्ली और श्रीनगर, औरंगाबाद जैसे शहरों में मेगा जॉब फेयर आयोजित करता आ रहा है। इन जॉब फेयर के जरिए हजारों युवाओं को नौकरी मिली है।
फारूक सिद्दीकी ने एएमपी के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह संगठन पिछले 17 सालों से समाज और देश को मजबूत बनाने के लिए काम कर रहा है। एएमपी मुख्य रूप से शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में काम करता है। देशभर में इसके 200 से ज्यादा चैप्टर हैं, और हजारों प्रोफेशनल्स इससे जुड़े हुए हैं, जो अपनी सेवाएं मुफ्त में देते हैं।

उन्होंने बताया कि 30 नवंबर के जॉब फेयर में अब तक 60 कंपनियों ने हिस्सा लेने की पुष्टि की है और 8000 से ज्यादा नौकरियां ऑफर की हैं। फारूक सिद्दीकी को उम्मीद है कि अगले हफ्ते तक 100 कंपनियां शामिल होंगी और 12 से 15 हजार नौकरियां ऑफर करेंगी। जॉब फेयर में बड़ी संख्या में बेरोजगार युवाओं को मौके पर ही नौकरी का ऑफर दिया जाएगा।

हमदर्द लर्निंग एंड वेलफेयर सोसाइटी के शौकत मुफ्ती ने हमदर्द सॉसाइटी के 50 सालों के काम को साझा किया और रोजगार के क्षेत्र में एएमपी के सहयोग की सराहना की। उन्होंने पिछले 10 जॉब फेयर की भी जानकारी दी।
प्रोफेसर आबेदीन और प्रोफेसर फरहत बशीर ने भी इस मौके पर अपने विचार साझा किए। प्रेस कॉन्फ्रेंस का संचालन प्रोफेसर मंजू चुगानी ने किया।
आखिर में सभी वक्ताओं ने मीडिया से अनुरोध किया कि इस जॉब फेयर की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं ताकि अधिक से अधिक बेरोजगार युवा इसका लाभ उठा सकें।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति