सपा सांसद जियाउर रहमान बर्क संभल विधायक के बेटे सुहैल इकबाल और 06 नामज़द समेत 2500 अज्ञात लोगों पर एफआईआर


दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) संभल जामा मस्जिद के निरक्षण के लिए जा रहे अधिवक्ता विष्णु जैन के ज़रिए जय श्री राम का नारा लगाती भीड़ को साथ लेकर जाने से शुरू हुए विवाद में अब तक 05 मुस्लिम जवानों (नईम,बिलाल अंसारी,नोमान,अयान,कैफ) की हत्या हो चुकी है,इन हत्याओं में साफ़ तौर पर संभल पुलिस का नाम सामने आ रहा है और ऐसे विडियोज सामने आ चुके हैं जिसमें पुलिस गोलियां चलाती नज़र आ रही है
संभल के कमिश्नर के अनुसार पथराव से 01 डिप्टी कलेक्टर,04 पुलिस अधिकारी और 20 पुलिस कर्मी घायल हुए हैं,जिसमें 04 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं
पुलिस ने पथराव के मामले में 12 एफआईआर किए हैं,इसमें 06 नामज़द समेत 2500 से ज़्यादा अज्ञात लोगों पर मुकद्दमा हुआ है,और 25 लोगों की गिरफ्तारी हुई है
पुलिस ने सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और सदर विधायक नवाब इकबाल महमूद के बेटे सुहैल इकबाल पर हिंसा भड़काने की एफआईआर दर्ज की है
संभल तहसील में इंटरनेट पर प्रतिबंध को एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है यानि मंगलवार को भी इंटरनेट बंद रहेगा,सभी स्कूल आज बंद रहेंगे, डीएम राजेंद्र पैंसिया ने एक दिसंबर तक संभल जिले में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है