
दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) पटना के फुलवारीशरीफ में एक ना-बालिग बच्ची की नंगी लाश उस के मालिक के बाथरूम में मिली है
ई-टीवी के अनुसार 17 साल की एक ना-बालिग लड़की सर सैयद नगर के एक दानिश नामी व्यक्ति के घर पर काम करती थी,सोमवार को वो सुबह काम करने नहीं जा सकी तो दोपहर में चली गई थी,लेकिन शाम तक नहीं लौटी,शाम में उसकी बहन उसे देखने गई तो वो मालिक के बाथरूम में नंगी पड़ी थी
मौके पर परिजन और आस-पड़ोस के लोग पहुंच कर बच्ची को एम्स लेकर गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया,भीड़ ने घर से एक लड़का और एक लड़की को निकाल कर पीटा जिसे पुलिस ने पहुंच कर बचा लिया और इलाज के लिए पुलिस हिरासत में हस्पताल भेज दिया
लोगों का आरोप है कि लड़की का रेप करके उसे मार दिया गया है
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है