दिल्ली:जेएनयू में 2017 से अब तक यौन उत्पीड़न के 151 मामले दर्ज,आरटीआई में हुआ खुलासा,फ्रेशर पार्टी के हैं ज़्यादा मामले

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) देश के प्रसिद्ध विश्विद्यालय जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में 2017 से अब तक यौन उत्पीड़न के 151 मामले सामने आ चुके हैं,एक आरटीआई में ये खुलासा सामने आया है

विश्विद्यालय प्रशासन का दावा है कि इन में से 98% मामलों का निपटारा हो चुका है,सिर्फ़ 03 मामले अभी भी निलंबित है

दूसरी तरफ़ छात्र,छात्राओं और शिक्षकों की तरफ़ से आईसीसी का विरोध हो रहा है,2017 में JNU में जेंडर सेंसिटाइजेशन कमेटी अगेंस्ट सेक्सुअल हरासमेंट (GSCASH) को खत्म कर उसकी जगह इंटरनल कंप्लेंट्स कमेटी (ICC) बनाई गई थी, छात्र और शिक्षक समाज का कहना है कि “ICC में पारदर्शिता और स्वायत्तता की कमी है और यह प्रशासन के प्रभाव में काम करती है”

छात्राओं की तरफ़ से बड़ी तादाद में यौन उत्पीड़न के मामले फ्रेशर पार्टी के समय के दर्ज हुए हैं,वहीं कई छात्राओं ने अपने शिक्षक के खिलाफ़ भी शिकायतें दर्ज कराया है

आंकड़ों के अनुसार, 2018-19 में सबसे ज्यादा 63 शिकायतें दर्ज हुईं,2016 में GSCASH के तहत 38 मामले दर्ज हुए थे,COVID-19 महामारी के दौरान मामलों में भारी गिरावट आई, जब 2019 से 2021 के बीच केवल छह शिकायतें दर्ज की गईं!हाल के वर्षों में शिकायतों की संख्या फिर से बढ़ी है,2022-23 और 2023-24 में क्रमशः 30-30 मामले दर्ज हुए, अन्य वर्षों में आंकड़े इस प्रकार हैं: 2017-18 में 17, 2019-20 में 5, 2020-21 में 1, और 2021-22 में 5 शिकायतें।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति