केदारनाथ,बद्रीनाथ जैसे कई बड़े मंदिर पहले बौद्ध मठ थे,हम ने पहले भी साक्ष्य दिए हैं:स्वामी प्रसाद मौर्या पूर्व मंत्री उत्तरप्रदेश

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) वरिष्ठ दलित नेता,उत्तरप्रदेश के पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्या ने दावा किया है कि “केदारनाथ,बद्रीनाथ,जगन्नाथपुरी,रामेश्वरम जैसे कई बड़े हिन्दू मंदिर पहले बौद्ध मठ थे”

भारत समाचार से बात करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि “इतिहास को कुरेदेंगे तो अगर कोई मस्जिद मंदिर तोड़कर बनाई गई है तो उसके पहले भी बहुसंख्यक मंदिर बौद्ध मठ तोड़कर बनाए गए हैं, इतिहास इसका गवाह है, हमने पहले भी साक्ष्य दिए थे. केदारनाथ,बद्रीनाथ,जगन्नाथ पुरी,रामेश्वरम जैसे मंदिर पहले बौद्ध मठ थे,बाद में इन्हें मंदिर बनाया गया, अगर इस तरह से हर मस्जिद में मंदिर खोजेंगे तो हर मंदिर में भी बौद्ध मठ खोजना लोग शुरू करेंगे”

स्वामी प्रसाद मौर्या ने आरएसएस चीफ़ मोहन भागवत के उस बयान का ज़िक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि “हर मंदिर के नीचे मंदिर न ढूंढे”,मौर्या ने कहा कि “भागवत के बयान के बावजूद बीजेपी ये सब कर रही ताकि देश में हिंदू मुस्लिम दंगे भड़के और देश के ज्वलंत मुद्दों पर बहस न हो”

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति