दिल्ली:आम आदमी पार्टी में शामिल हुए अवध ओझा,दिल्ली में लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर,आईएएस की तैयारी के लिए कोचिंग चला रहे शिक्षक अवध ओझा उर्फ़ ओझा सर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं,उनके राजनीति में आने को लेकर बहुत दिनों से चर्चा हो रहा था

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सेंट्रल ऑफिस में पूर्व मुख्यमंत्री सह आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में वो आम आदमी पार्टी में शामिल हुए,सूचना है कि वो दिल्ली विधानसभा में दिल्ली के किसी सीट से चुनाव भी लड़ सकते हैं

पहले भी एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू देते हुए वो आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल की तारीफ कर चुके हैं, उन्होंने केजरीवाल को राष्ट्रीय राजनीति का आदमी बताया था,उन्होंने कहा कि “केजरीवाल अगर थोड़ा सा खुद को संभालने के साथ-साथ सहयोगियों को संभालते तो आज पिक्चर कुछ और होती”

अवध ओझा के बारे में लोकसभा चुनाव से पहले भी खबर आई थी कि उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों से संपर्क किया था,लेकिन टिकट के लिए बात नहीं बन पाई थी

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर