फलस्तीन के समर्थन में संयुक्त राष्ट्र में प्रस्ताव स्वीकार,कहा गया “1967 के बाद कब्ज़ा किए सभी क्षेत्रों को आज़ाद करे इजराइल”भारत ने भी फलस्तीन के समर्थन में दिया अपना मत

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) संयुक्त राष्ट्र के जेनरल असेंबली में फ़लस्तीन के समर्थन में प्रस्ताव स्वीकार किया गया,प्रस्ताव में कहा गया है कि “इजरायल पूर्वी यरुशलम समेत उन तमाम क्षेत्रों को आज़ाद करे जिस पर 1967 के बाद उसने कब्ज़ा किया है”

संयुक्त राष्ट्र महासभा में ये प्रस्ताव सेनेगल ने पेश किया,जिसके समर्थन में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 193 सदस्यों में से 157 देशों ने वोट किया है

भारत उन 157 देशों में शामिल था जिन्होंने इसके पक्ष में मतदान किया, जबकि आठ सदस्य देशों (अर्जेंटीना,हंगरी,इजरायल,माइक्रोनेशिया,नाउरू,पलाऊ, पापुआ न्यू गिनी और अमेरिका) ने इसके खिलाफ मतदान किया, कैमरून,चेकिया,इक्वाडोर,जॉर्जिया,पैराग्वे,यूक्रेन और उरुग्वे ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया

भारत ने महासभा में एक और प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया जिसमें मांग की गई थी कि प्रासंगिक सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के कार्यान्वयन में इजराइल कब्जे वाले सीरियाई गोलन से हटे तथा जून 1967 में तय सीमा रेखा पर लौट जाए,इस प्रस्ताव के पक्ष में 97 मत पड़े जबकि आठ ने इसके विरोध में मतदान किया!वहीं ऑस्ट्रेलिया,कनाडा,इजराइल,ब्रिटेन और अमेरिका सहित 64 देशों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति