मुजफ्फरनगर,उत्तरप्रदेश:रेलवे स्टेशन के सामने बनी 106 साल पुरानी मस्जिद शत्रु संपत्ति घोषित,पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री लियाकत अली खान के पिता ने किया था वक़्फ़

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर में रेलवे स्टेशन के सामने स्थित 106 साल पुरानी मस्जिद को शत्रु संपत्ति घोषित कर दिया गया है,ये मस्जिद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री लियाकत अली खान की ज़मीन में बनी थी

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री बंटवारे के समय पाकिस्तान चले गए थे,वे हरियाणा के हिसार के रहने वाले थे,मगर उनके पिता की ज़मीन मुजफ्फरनगर में थी,लियाकत अली खान की उन्हीं ज़मीनों में से एक पर बनी रेलवे स्टेशन की समाने वाली मस्जिद और उसके नीचे बनी कुछ दुकानों को शत्रु संपत्ति घोषित कर दिया गया है

मामले में मुजफ्फरनगर के एसपी ने कहा कि “मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के सामने 930 नंबर खसरा जो की आठ बिसवा जमीन थी जिस पर एक मस्जिद और चार दुकानें बनी है, उसे शत्रु संपत्ति बताने के लिए आवेदन आया था,जिसकी जांच कराई गई और दिल्ली में शत्रु संपत्ति अधिकरण को इसकी रिपोर्ट भेजी गई,इसके बाद दिल्ली के शत्रु संपत्ति अधिकरण की टीम आई उसने जांच की उसने दोनों पक्षों को सुना और यह पाया कि यह जमीन शत्रु संपत्ति है, इसलिए इसे अब शत्रु संपत्ति घोषित कर दिया गया है,मुस्लिम पक्ष इसे वक़्फ़ की जमीन बता रहा है लेकिन जांच में यह साफ हो चुका है कि यह शत्रु संपत्ति है, इसलिए अब आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी, लियाकत अली खान व उनके परिवार के पाकिस्तान पलायन कर जाने की वजह से यह जमीन शत्रु संपत्ति मानी गई”

मालूम हो कि केंद्र सरकार ने 1968 में उन सारी ज़मीनों को शत्रु संपत्ति घोषित कर दिया था,जो कि पाकिस्तान या चीन पलायन का चुके लोगों ने छोड़े थे!ऐसी संपतियों पर सरकार का कब्ज़ा होता है और इसका उपयोग सरकार करती है

मुजफ्फरनगर की स्टेशन के सामने वाली मस्जिद के मामले में मुसलमानों का कहना है कि लियाकत अली खान की फैमिली ने 1940 के ज़माने में ही ये ज़मीन मस्जिद के लिए वक़्फ़ कर दिया था,इस लिए ये वक़्फ़ की ज़मीन है,जबकि अधिकारियों का कहना है कि इसके वक़्फ़ होने के दस्तावेज़ मौजूद नहीं है

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति