दिल्ली:आम आदमी पार्टी ने कुरआन शरीफ़ अपमान मामले के आरोपी विधायक को बनाया प्रत्याशी,एआईएमआईएम और भाजपा ने नरेश यादव के खिलाफ़ किया प्रदर्शन

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) दिल्ली विधानसभा के लिए आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों का ऐलान किया है,प्रत्याशियों की सूची में कुरआन शरीफ़ का अपमान करने को लेकर सज़ा पाने वाले विधायक नरेश यादव का नाम भी शामिल है

महरौली विधानसभा से आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव को हाल ही में पंजाब की मलेरकोटला की एक निचली अदालत ने 02 साल कैद और 11 हज़ार रूपये जुर्माने की सज़ा सुनाई थी,नरेश यादव को ये सज़ा इस्लाम धर्म के धार्मिक ग्रंथ कुरआन शरीफ़ के अपमान के मामले में भारतीय दंड संहिता के धारा 295ए, 153ए, 120बी के तहत सुनाई गई थी

नरेश यादव को प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने विरोध जताया है,पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसको लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया,वीडियो साझा करते हुए ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष शोएब जामई ने सोशल मीडिया पर लिखा कि “आम आदमी पार्टी ने महरौली से ऐसे प्रत्याशी को टिकट दिया जिस पर इस्लाम मजहब की तोहीन और सांप्रदायिक भावना आहत करने के लिए कोर्ट से सजा हुई। इसी के विरोध में दिल्ली में AIMIM के पार्टी कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के पुतले पर चप्पल मारकर अपना रोष प्रकट किया। आम आदमी पार्टी को जिन मुसलमानो ने वोट दिया, उनके गाल पर थप्पड़ जड़ा गया है”

पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक विभाग के बैनर तले,भाजपा दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के चीफ़ अरविंद केजरीवाल के आवास पर नरेश यादव के खिलाफ़ और कुरआन के अपमान के खिलाफ़ प्रदर्शन किया था,भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी से मांग किया था कि नरेश यादव को पार्टी से निष्काशित करे,भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले में इंडिया गठबंधन के लोगों की चुप्पी पर भी सवाल खड़ा किया था

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति