छत्तीसगढ़:पुलिस के हमले में 04 ना-बालिग सहित 05 आदिवासी की मौत!नक्सलियों को मारने का पुलिस ने किया था दावा

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों के खिलाफ़ पुलिस के अभियान के बीच 04 ना-बालिग सहित 05 आदिवासी लोग घायल हो गए हैं,जिसमें एक ना-बालिग बच्ची बुरी तरह घायल हुई है,रिपोर्ट में बच्ची के गले में गोली फंसी दिख रही है

12 दिसंबर को पुलिस ने दावा किया था कि “मुदभेड़ में 07 नक्सलियों को मार गिराया गया है”,लेकिन अब जानकारी सामने आ रही है कि “सिर्फ़ 02 नक्सली मारे गए थे,दीगर 04 बच्चों सहित 05 आम लोग मारे गए”

मामले में पुलिस का कहना है कि “नक्सलियों ने इन्हें बड़े लीडर्स को बचाने के लिए ढाल की तरह इस्तेमाल किया,अब जब पुलिस को गोली लगने की जानकारी मिली तो इनके इलाज के लिए व्यवस्था की गई”

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि “वहां के ग्रामीण स्पष्ट कह रहे हैं कि उनमें 2 नक्सली है और 5 वहां के निर्दोष आदिवासी बच्चे थे,जिस जगह बच्चों को मारा गया वहां मुठभेड़ हुई ही नहीं थी, जबकि मुठभेड़ दूसरे गांव में हुई,नक्सलियों ने भी प्रेस नोट जारी कर स्वीकार किया कि केवल 2 नक्सली ही मारे गए”

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर