कुछ लोग राम मंदिर जैसे मुद्दे उठा कर हिंदुओं के नेता बनना चाह रहे हैं,ऐसे मुद्दे उठाना अस्वीकार्य है:मोहन भागवत

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) महाराष्ट्र के पुणे में “भारत विश्वगुरु” नामक प्रोग्राम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के चीफ़ मोहन भागवत ने कहा कि “राम मंदिर बनने के बाद कुछ लोगों को लगता है कि बाकी जगहों पर भी इसी तरह का मुद्दा उठाकर वो ‘हिंदुओं के नेता’ बन जाएंगे”

मोहन भागवत ने आगे कहा कि “राम मंदिर आस्था का विषय था, और हिंदुओं को लगता था कि इसका निर्माण होना चाहिए, नफरत और दुश्मनी के कारण कुछ नए स्थलों के बारे में मुद्दे उठाना अस्वीकार्य है”

भारत के समावेशी समाज पर बात करते हुए भागवत ने कहा “भारत को सभी धर्मों और विचारधाराओं के सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व का उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए,’उग्रवाद, आक्रामकता,बल प्रयोग और दूसरों के देवताओं का अपमान करना हमारी संस्कृति नहीं है,यहां कोई बहुसंख्यक या अल्पसंख्यक नहीं है, हम सब एक हैं,इस देश में सभी को अपनी पूजा पद्धति का पालन करना चाहिए, और करने देना चाहिए”

भागवत ने कहा “हमारे यहां हमारी ही बातें सही, बाकी सब गलत यह नहीं चलेगा, अलग-अलग मुद्दे रहें, तब भी हम सब मिलजुल कर रहेंगे, हमारी वजह से दूसरों को तकलीफ न हो इस बात का ख्याल रखेंगे, जितनी श्रद्धा मेरी मेरी खुद की बातों में है, उतनी श्रद्धा मेरी दूसरों की बातों में भी रहनी चाहिए, हमें यह व्यवहार पालन करना होगा और मतों की भिन्नता नहीं चलेगी, लोभ लालच आक्रमण करके दूसरों की देवी देवताओं की विडंबना करना यह नहीं चलेगा”

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति