पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का निधन,दिल्ली एम्स में लिया आखिरी सांस

राज्यसभा में विपक्ष के नेता,केंद्र सरकार में वित्त मंत्री और दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे हैं मनमोहन सिंह

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनोहन सिंह का निधन हो गया है,92 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का स्वास्थ लंबे समय से ख़राब था,मनमोहन सिंह को आज ही शाम को दिल्ली एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया था,जहां उन्होंने आखिरी सांस ली

मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक की यूपीए:1 और यूपीए:2 सरकार में देश के प्रधानमंत्री रहे हैं,उन्होंने 1990 के में वित्त मंत्री बनने के बाद भारत की चरमरा चुकी अर्थव्यवस्था को सुधारा और विश्व में मज़बूत हो रहे देशों की लाइन में भारत को शामिल किया

बहुत शांत स्वभाव के व्यक्ति मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को पंजाब के एक सिख घराने में हुआ और उन्होंने पंजाब विश्विद्यालय से अर्थशास्त्र में डिग्री हासिल किया व ऑक्सफोर्ड विश्विद्यालय से डी-फील की डिग्री लिया था,1947 में भारत और पाकिस्तान के बंटने के बाद उनकी फैमिली भारत आ गई थी

मनमोहन सिंह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के कार्यकाल में राज्यसभा में विपक्ष के नेता,पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के कार्यकाल में केंद्र सरकार में वित्त मंत्री और स्वयं दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे हैं

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति