उत्तरप्रदेश:संभल की जामा मस्जिद के सामने बनेगी पुलिस चौकी,प्रशाशन ने चौकी निर्माण का काम शुरू कर दिया

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) उत्तरप्रदेश प्रशाशन की तरफ़ से उत्तरप्रदेश के संभल की जामा मस्जिद के सामने पुलिस चौकी बनाने का फ़ैसला लिया गया है और शुक्रवार को पुलिस चौकी निर्माण का कार्य शुरू भी कर दिया गया है

शुक्रवार को जुमा की नमाज़ चल रही थी कि तभी मस्जिद के सामने खाली 1500 गज की जमीन पर जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पुलिस चौकी निर्माण के लिए चुना से निशान लगाने का काम शुरू कर दिया

चुने से निशान लगाने के बाद ही मजदूर और बुलडोजर लगा कर नींव की खुदाई का काम भी शुरू कर दिया गया

24 नवंबर 2024 को संभल की इसी जामा मस्जिद के निरक्षण के बीच हिंदुत्वादी अधिवक्ता के साथ भड़काऊ नारा लगाती भीड़ के आने के कारण तनाव पैदा हो गया था और पुलिस की फायरिंग में 6 मुस्लिम युवकों की हत्या हो गई थी

पुलिस अधिकारियों ने चौकी निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने की बात कही है, चौकी निर्माण स्थल के आसपास आरएएफ और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है,प्रशासन के अनुसार बनने वाली पुलिस चौकी का नाम सत्यव्रत पुलिस चौकी रखा जाएगा

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर