
दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले में एक चर्च में घुस कर जय श्री राम का नारा लगाने के मामले में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आकाश सागर और उसके साथियों पर एफआईआर दर्ज हो गया है
26 दिसंबर को आकाश सागर ने एक वीडियो 1.5 मिलियन वाले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था,जिस वीडियो में वो और उसके दो साथी चर्च में घुस कर जय श्री राम का नारा लगाते नज़र आ रहे हैं
मामले को लेकर शिलॉन्ग की एक्टिविस्ट एंजेला रंगद ने लैटुमखरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई,उन्होंने इस घटना को जानबूझकर और सोची-समझी साजिश बताया, एक्टिविस्ट ने आरोप लगाया कि इस हरकत का उद्देश्य ईसाई धर्म और चर्च की पवित्रता का अपमान करना और धार्मिक सौहार्द वाले इलाके में साम्प्रदायिक तनाव फैलाना था
मेघालय पुलिस ने आकाश सागर और उसके साथियों के खिलाफ़ गैरकानूनी तरीके से प्रवेश करने, सार्वजनिक शांति भंग करने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप लगे हैं, आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।