पटना के गांधी मैदान में प्रशांत किशोर का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी,बीपीएससी अभ्यर्थियों के पूर्ण न्याय सहित बे रोजगारी भत्ता और नौकरियों में बिहारियों के लिए डोमिसाइल नीति जैसी मांगों को लेकर है आंदोलन

पटना (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में पटना के गांधी मैदान में गांधी प्रतिमा के पास प्रशांत किशोर का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी है,प्रशांत किशोर समर्थकों के अनुसार ये आमरण अनशन अनिश्चितकाल के लिए किया जा रहा है,जब तक बीपीएससी अभ्यर्थियों को न्याय न मिल जाए और सभी 05 मांगें पूरी न कर दी जाए

प्रशांत किशोर ने अपने आमरण अनशन में 05 मांगें सरकार के सामने रखी है जिसमें पहली मांग बीपीएससी परीक्षा में हुई अनियमितता और भ्रष्टाचार की जांच व पूर्ण परीक्षा कराना,दूसरी मांग बीपीएससी अभ्यर्थियों पर हुए लाठी चार्ज के दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई,तीसरी मांग 2015 के 07 निश्चय योजना के वादे के अनुसार 18 से 35 साल के बे-रोज़गार युवाओं को बे-रोजगारी भत्ता,चौथी मांग पिछले 10 सालों में प्रदेश में हुए पेपर लीक के मामलों में हुई जांच व कार्रवाई पर श्वेत पत्र जारी करना,और पांचवीं मांग बिहार की सरकारी नौकरियों में बिहार के युवाओं की दो तिहाई भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए डोमिसाइल नीति लागू करना शामिल है

प्रशांत किशोर के इस आंदोलन को समर्थन देने के लिए बिहार भर से हज़ारों छात्र,छात्राएं,युवा और जनसुराज पार्टी के नेता पटना के गांधी मैदान में जुट रहे हैं

प्रशांत किशोर ने बिहार भर के छात्र,छात्राओं और युवाओं को अपने भविष्य के लिए अपना समय आंदोलन में देने का अनुरोध किया है

प्रशांत किशोर ने कहा कि “हम कोई धरना प्रदर्शन नहीं कर रहे बल्कि आमरण अनशन पर बैठे हैं,दिल्ली में किसान सड़क पर बैठे हैं जो कि धरना प्रदर्शन के लिए अधिकृत ज़मीन नहीं है वैसे ही हम भी यहां बैठे हैं,देश के किसी भी सार्वजनिक स्थान पर शांतिपूर्ण तरीके से धरना व आमरण अनशन जनता का अधिकार है”

प्रशांत किशोर ने पुलिस के ज़रिए उन के खिलाफ़ एक और एफआईआर दर्ज किए जाने पर कहा कि “पहले से एक एफआईआर किया हुआ है ही तो दूसरे एफआईआर की क्या ज़रूरत?क्या एक आदमी को दो बार गिरफ़्तार कर सकते हैं? मैं कई दिन से पटना में ही हूं और अभी यहां बैठा हूं तो गिरफ़्तार कर लें, क्यूं नहीं कर रहे हैं?”

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर