जनसुराज से जुड़े 43 लोग लिए गए हिरासत में,वैनिटी वैन सहित 15 गाड़िया भी ज़ब्त!जनसुराज और छात्र प्रदेश भर में बड़े आंदोलन की तैयारी में जुटे

पटना (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) पटना के गांधी मैदान में छात्रों के समर्थन में आमरण अनशन कर रहे जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को सुबह सुबह 04 बजे ही धरना स्थल से गिरफ्तार कर लिया गया था,अब उन्हें पटना सिविल कोर्ट से ज़मानत भी मिल गई है
प्रशांत किशोर पर छात्र आंदोलन के दौरान दो एफआईआर प्रशाशन की तरफ़ से की गई थी,जिसमें प्रतिबंधित स्थल पर धरना देने और माहौल ख़राब करने जैसे आरोप लगे थे
सुबह पटना पुलिस जब प्रशांत किशोर को गिरफ़्तार करने पहुंची तो कई छात्र प्रशांत से चिपकते और उन्हें गिरफ़्तार होने से बचाने का प्रयास करते नज़र आए,इस बीच पुलिस ने प्रशांत किशोर को धक्का देकर पटका और थप्पड़ भी लगाए फिर उन्हें गिरफ़्तार कर लिया,इस बीच गिरफ्तारी का विरोध कर रहे छात्र,छात्राओं पर लाठी चार्ज भी किया गया मगर सैंकड़ों छात्र,छात्राएं गांधी मैदान के आस पास डटे हुए हैं
गिरफ्तार करने बाद उनको ऐम्स ले जाया गया,ऐम्स में डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह स्वस्थ बताया जिसके बाद उन्हें पटना सिविल कोर्ट में पेश किया गया जहां उन को ज़मानत दे दी गई
प्रशांत किशोर कुछ घंटों में फिर अपने समर्थकों के बीच रहेंगे,जनसुराज से जुड़े लोगों का कहना है कि हमारा आंदोलन जारी है और जब तक न्याय हो उस समय तक हम अड़े रहेंगे
सूचना है कि जनसुराज और आंदोलन से जुड़े छात्र नेता अब प्रदेश भर में आंदोलन को मजबूती से बढ़ाने का मंसूबा तैयार कर रहे हैं,और पटना में भी धरना को फिर से शुरू किए जाने का इरादा है
पटना पुलिस ने जनसुराज से जुड़े 43 लोगों को भी हिरासत में लिया था और उनसे जुड़ी 15 गाड़ियों को भी ज़ब्त किया था जिसमें चर्चित वैनिटी वैन भी है जो कि