पुलिस चौकी पर हमला के आरोप में जेल में बंद अमृतपाल सिंह जेल से बने सांसद और अब बना ली नई पार्टी “अकाली दल वारिस पंजाब दे”,दूसरे निर्दलीय सांसद सरबजीत सिंह खालसा का भी मिला साथ

पटना (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) जेल में बंद युवा सिख नेता और निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह ने नई पार्टी बना लिया है,पार्टी का नाम “अकाली दल वारिस पंजाब दे” होगा

अमृतपाल सिंह के साथ ही फरीदकोट से निर्दलीय सांसद सरबजीत सिंह भी इस पार्टी के संस्थापक नेतृत्वकर्ता होंगे

अकाली दल वारिस पंजाब दे का ऐलान मुक्तसर में सम्मेलन आयोजित करके अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह,सांसद सरबजीत सिंह और जसकरण सिंह कहां सिंह वाला और अन्य ने किया,अमृतपाल सिंह को पार्टी का चीफ़ बनाने का ऐलान किया गया है,साथ ही पार्टी चलाने के लिए एक कार्यकारणी कमिटी भी बनाई गई है

मालूम हो कि अमृतपाल सिंह अमृतसर के अजनाला पुलिस स्टेशन में वारिस पंजाब दे समर्थकों व पुलिस के बीच हुई एक झड़प के मामले में एनएसए के तहत आसाम के डिब्रूगढ़ जेल में बंद है और जेल में रहते हुए ही खडूर साहिब लोकसभा सीट से चुनाव लड़ कर 04 लाख वोटों के अंतर से चुनाव जीते थे

खालिस्तान समर्थक माने जाने वाले अमृतपाल सिंह की पार्टी ने खालिस्तान अलगाववाद को लेकर अपना स्टैंड साफ़ नहीं किया है ,लेकिन सिख बंदियों की रिहाई और नशा मुक्ति जैसे मुद्दों और दिल्ली के प्रभाव से आज़ादी की बातों पर ज़ोर दिया है

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर