बेटी को गोली मार कर बाप ने खुशी से लहराया हथियार,तनु को मिली अपने प्रेमी के बजाए दूसरे से शादी करने से इनकार की सज़ा

पटना (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक महेश गुर्जर नामी व्यक्ति ने अपनी बेटी की हत्या कर दी और चेहरे पर हमला कर के बेटी की हत्या करने के बाद देर तक हथियार लहराता रहा,इस हत्या में व्यक्ति का साथ उसके भतीजे ने दिया

ख़बर है कि लड़की तनु गुर्जर आगरा के रहने वाले भीकम मावई से प्यार करती थी,लड़की का बाप महेश गुर्जर पहले इस विवाह के लिए तैयार था लेकिन बाद में दूसरे लड़के से शादी तय कर दिया और बेटी पर शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा

तनु गुर्जर की शादी 18 जनवरी को होने को तय कर दिया गया था,लड़की ने इस से परेशान हो कर वीडियो बना कर जारी करके लोगों को इस ज़बरदस्ती के बारे में बताया तो बाप ने अपने भतीजे के साथ मिल कर बेटी की हत्या कर दी

तनु गुर्जर ने अपनी वीडियो में कहा था कि “हैलो, मेरा नाम तनु गुर्जर है, मेरे पापा का नाम महेश गुर्जर है, मेरी मम्मी का नाम ममता गुर्जर है, मैं आदर्श नगर की रहने वाली हूं,आपको बताना चाहती हूं कि मैं एक लड़के से बहुत प्यार करती हूं,हमारे रिलेशन को छह साल हो गए हैं, पहले मेरे घरवालों ने शादी के लिए हां कर दी थी, लेकिन फिर मना कर दिया, अब वो मुझे डेली मारते भी हैं, मारने की धमकी भी देते हैं, जिससे मैं प्यार करती हूं उसका नाम भीकम मावई है, वो आगरा का रहने वाला है, अगर मैं मरी या मुझे कुछ हुआ तो उसके जिम्मेदार मेरे घरवाले होंगे, वे मुझ किसी और से शादी करने के लिए डेली प्रेशर बनाते हैं, लेकिन मैं नहीं कर सकती”

पुलिस ने महेश सिंह गुर्जर और उसके भतीजे को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दिया है

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर