लालू यादव ने तेजस्वी यादव को बनाया अपना उत्तराधिकारी,चुनाव का बजाया बिगुल,लिए गए और अहम फैसले

पटना (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) पटना में आयोजित राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारणी कमिटी की बैठक में लालू प्रसाद यादव ने तेजस्वी यादव को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है,राष्ट्रीय कार्यकारणी ने पार्टी के नाम व चुनाव चिन्ह और अहम फैसलों को लेकर तेजस्वी यादव को भी अधिकृत किया है जो कि पहले सिर्फ़ लालू प्रसाद यादव का अधिकार था,अब ये अधिकार लालू प्रसाद यादव व तेजसी यादव दोनों के पास होगा,कार्यकारणी के इस फैसले को लालू यादव ने भी मंजूरी दे दिया है

राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में ये फैसला भी लिया गया कि 05 जुलाई को राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक कर पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष और 21 जून को बिहार प्रदेश कमिटी की बैठक कर नया प्रदेश अध्यक्ष चुना जाएगा,साथ ही दोनों कमिटियों में और भी ज़रूरी बदला किया जाएगा,जिसमें युवाओं को ख़ास तौर पर भागीदारी दी जाएगी,दोनों चुनावों को कराने के लिए रामचंद्र पूर्वे को नियुक्त किया गया है

आज की राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक में 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए रणनीति तैयार की गई ,इस बारे में राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि “हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष (लालू यादव) ने कहा कि अब बिगुल बज चुका है, जितनी महत्वपूर्ण चीजें हैं सब पर चर्चा हुई है,पूरी कार्यकारिणी एक जज्बे से लबरेज होकर गई है,हर व्यक्ति इस संदेश के साथ गया है बिहार में महज़ सत्ता परिवर्तन नहीं होगा सरोकार परिवर्तन होगा”

कार्यकारणी की मीटिंग के बाद तेजसी यादव और ओसामा सहाब का एक गाड़ी से वापस जाना भी चर्चा में है और अनुमान लगाया जा रहा है कि पार्टी में ओसामा सहाब को भी बड़ी भूमिका मिल सकती है

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर