पारस लालू के साथ तो चिराग और मांझी भी दिखा रहे आंख,जदयू व भाजपा को लगने लगे झटके

पटना (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) 2025 बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज़ होती जा रही है,पिछले दिनों ही लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार में संविधान सुरक्षा सम्मेलन कर और लालू प्रसाद ने राजद राष्ट्रीय कार्यकारणी की मीटिंग कर हलचल को और बढ़ा दिया है

बिहार की इस राजनीतिक हलचल के बीच जहां नीतीश कुमार के दुबारा पलटी मारने की आशंकाओं को भी लेकर बहस हो रही है तो वहीं एनडीए के कई छोटे दल भी गठबंधन की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं

एनडीए गठबंधन में शामिल लोकजनशक्ति पार्टी को एनडीए की मीटिंगों में बुलाया जाना बंद कर दिया गया तो लोजपा नेता पशुपति कुमार पारस ने मकरसंक्रांति पर लालू प्रसाद यादव को अपने ऑफिस बुला लिया और लालू यादव ने भी उनका चूरा खा कर गठबंधन का इशारा दे दिया

पशुपति पारस के बाद उनके भतीजे और लोजपा रामविलास के चीफ़ चिराग़ पासवान ने भी बीपीएससी मुद्दे में प्रशांत किशोर के आंदोलन को व बीपीएससी परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना को सही बता कर डायरेक्ट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कटघरे में खड़ा कर दिया और इस के ज़रिए गठबंधन पर दबाव बनाते नज़र आए हैं

एनडीए गठबंधन के इन मतभेदों के बीच ही हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के चीफ़ सह पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी ये कह कर हंगामा खड़ा कर दिया है कि वो बिहार में अपनी औकात दिखा देंगे, जीतन राम मांझी ने कहा कि “झारखंड व दिल्ली में सबको औकात के हिसाब से सीट दिया गया और ये समझा गया कि मांझी की वहां कोई औकात नहीं है,तो हम बिहार में अपनी औकात दिखाएंगे”, जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने गठबंधन में 40 सीट लड़ने का इशारा दिया है और कम से कम 20 सीटों पर लड़ने की बात कही है

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति