बाहुबली नेता अनंत सिंह ने गिरफ़्तारी से पहले ही कर दिया सरेंडर,सोनू सिंह ने भी शुक्रवार को ही कर दिया था सरेंडर

पटना (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) पटना के मोकामा में आतंक का वातावरण फिर से ज़िंदा करने वाले गोलीबारी मामले में पूर्व विधायक ,बाहुबली नेता अनंत सिंह ने बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया है

सूचना है कि मोकामा में सोनी-मोनू गैंग के मुख्या सोनू के घर पर अनंत सिंह के लोगों के ज़रिए फायरिंग और उसके जवाब में सोनू मोनू गैंग द्वारा 12 राउंड से ज़्यादा चली गोलियों के मामले में तीन प्राथमिकी दर्ज हुई थी जिसमें एक मामला सोनू मोनू के पिता द्वारा अनंत सिंह द्वारा उनके घर पर चढ़ कर गोलीबारी करने के मामले में भी दर्ज हुआ है, और एक मामला पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी का भी दर्ज है,जबकि तीसरी प्राथमिकी मुकेश सिंह द्वारा सोनू मोनू के खिलाफ़ दी गई है

पत्रकारों का कहना है कि ग्रामीण एस.पी पूरे दलबल के साथ मौके पर कैंप कर रह हैं और प्रशाशन व सरकार द्वारा लगातार दबाव भी अनंत सिंह पर डाला जा रहा था,अनंत सिंह सरेंडर नहीं करते तो उनकी गिरफ़्तारी की भी तैयारी थी इस लिए अनंत सिंह को सरेंडर करना पड़ा

अनंत सिंह से पहले ही सोनू सिंह ने भी शुक्रवार को ही सरेंडर कर दिया था,जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तारी बताई जा रही है,लेकिन सूचनाओं से पता चलता है कि सोनू सिंह ने कोर्ट के सामने सरेंडर किया है,इस बारे में सोनू सिंह की माता,मुखिया उर्मिला देवी ने शुक्रवार को कहा था कि “मैंने अपने बेटे सोनू सिंह को सरेंडर करवा दिया है. लेकिन जिस अनंत सिंह ने मेरे घर पर दिनदहाड़े गोली चलाई, उनकी गिरफ्तारी कब होगी?”

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर