बीपीएससी अभ्यर्थियों से मिले भाकपा माले के महासचिव कॉ.दीपंकर भट्टाचार्य,उच्च स्तरीय जांच की मांग का समर्थन किया

पटना (प्रेस रिलीज़/इंसाफ़ टाइम्स) माले महासचिव का. दीपंकर भट्टाचार्य ने बीपीएससी पीटी (बिहार लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा) की उच्चस्तरीय जांच की मांग का समर्थन करते हुए आज पटना के गर्दनीबाग में चल रहे अभ्यर्थियों से मुलाकात करने पहुंचे.

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों का कहना है कि बीपीएससी पीटी की परीक्षा में गड़बड़ियां और भ्रष्टाचार हुआ है, जिससे उनके भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है. वे इस बात की मांग कर रहे हैं कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच हो और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. माले महासचिव का. दीपंकर भट्टाचार्य इसमें कोई संदेह नहीं कि बिहार की शिक्षा और परीक्षा प्रणाली में एक माफियातंत्र स्थापित हो चुका है, जो छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है. इस तंत्र को समाप्त करना आवश्यक है, ताकि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित हो सके.

का. दीपंकर भट्टाचार्य ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस मुद्दे पर गंभीर कार्रवाई करने की मांग की. कहा कि कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आंदोलनकारियों के प्रति दमनात्मक रवैया घोर तानाशाही है, जिसे बिहार के छात्र-युवा किसी भी हाल में सहन नहीं करेंगे. आंदोलन कर रहे छात्रों और अभ्यर्थियों पर पुलिस द्वारा दमन किया जा रहा है, जिससे यह साबित होता है कि सरकार आंदोलनकारियों की बातों को अनदेखा कर रही है.

इस दौरान पार्टी के विधायक का. संदीप सौरभ और आइसा-आरवाइए के साथी भी मौजूद थे, जिन्होंने आंदोलन को समर्थन दिया.

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर