भाकपा-माले की ‘बदलो बिहार महाजुटान’ रैली अब 2 मार्च को गांधी मैदान, पटना में

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

भाकपा-माले (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माले) ने अपनी प्रस्तावित ‘बदलो बिहार महाजुटान’ रैली की तारीख में बदलाव की घोषणा की है। अब यह रैली 2 मार्च 2025 को पटना के गांधी मैदान में आयोजित की जाएगी। पहले यह रैली 9 मार्च 2025 को होने वाली थी, लेकिन बिहार दिवस के आयोजन के कारण गांधी मैदान 4 मार्च से बिहार सरकार द्वारा आरक्षित कर लिया गया है, जिसके चलते तारीख में यह परिवर्तन किया गया है

पार्टी के राज्य सचिव कुणाल ने एक प्रेस बयान में कहा कि गांधी मैदान की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए रैली की तारीख में बदलाव किया गया है। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से अपील की है कि रैली में अब कुछ ही दिन शेष हैं, इसलिए सभी पूरी तत्परता और जोश के साथ तैयारियों में जुट जाएं। कुणाल ने विश्वास जताया कि 2 मार्च की रैली ऐतिहासिक होगी और जनांदोलनों की कई ताकतों का विशाल जुटान होगा।

रैली की तैयारियों को लेकर पार्टी के विभिन्न जिलों में बैठकें आयोजित की जा रही हैं। मुजफ्फरपुर जिला कमिटी की बैठक में रैली की सफलता के लिए विस्तृत योजना बनाई गई है, जिसमें ग्रामीण-शहरी गरीबों, श्रमिकों, महिलाओं, युवाओं, बुद्धिजीवियों और समाज के अन्य वर्गों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। विशेष जोर विद्यालय रसोइयों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कर्मियों, जीवीका दीदियों और मुस्लिम समुदाय के लोगों को गोलबंद करने पर ज़ोर दिया जा रहा है।

भाकपा-माले की ‘बदलो बिहार महाजुटान’ रैली का उद्देश्य राज्य की राजनीतिक स्थिति में बदलाव लाना और जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है। पार्टी के नेताओं का मानना है कि यह रैली बिहार की जनता के बीच अपनी आवाज को बुलंद करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है और राज्य की राजनीतिक स्थिति में बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

पार्टी के राज्य सचिव कुणाल ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे पूरी तत्परता और जोश के साथ रैली की तैयारी में जुट जाएं, ताकि 2 मार्च की रैली को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया जा सके।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर