मधुबनी में मौलाना के खिलाफ़ पुलिसिया गुंडई: इमरान प्रतापगढ़ी ने इमाम मोहम्मद फिरोज से वीडियो कॉल पर की बात,कांग्रेस अल्पसंख्यक नेताओं ने की मुलाकात

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार के बेनीपट्टी में इमाम मोहम्मद फिरोज साहब के साथ हुई पुलिसिया बर्बरता के मामले ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। पुलिस पर आरोप है कि उन्होंने इमाम साहब को बेकसूर होते हुए भी बेरहमी से प्रताड़ित किया। इस घटना पर कांग्रेस पार्टी ने सख्त रुख अपनाते हुए सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय चेयरमैन सह राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने पीड़ित इमाम मोहम्मद फिरोज से वीडियो कॉल पर बातचीत की। उन्होंने इमाम साहब के दर्द को साझा करते हुए कांग्रेस पार्टी और अल्पसंख्यक विभाग की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि इस मामले को संसद में उठाया जाएगा ताकि दोषी पुलिसकर्मियों पर कठोर कार्रवाई हो सके।

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष उमैर खान ने भी बेनीपट्टी जाकर इमाम साहब से मुलाकात की। उन्होंने उन्हें न्याय दिलाने और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उमैर खान ने कहा कि यह घटना पुलिसिया अत्याचार का काला अध्याय है और कांग्रेस इसे अंजाम तक पहुंचाएगी।

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने घोषणा की है कि जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष उमैर खान और अन्य वरिष्ठ नेता बिहार के डीजीपी से मुलाकात करेंगे और दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे।

इस मौके पर मधुबनी कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा सहित कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने इस घटना की निंदा की और कहा कि यह मामला बिहार में न्याय और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए मिसाल बनेगा।

कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह इस मामले में कोई समझौता नहीं करेगी। पार्टी का कहना है कि इमाम मोहम्मद फिरोज को न्याय दिलाने के लिए कानूनी और राजनीतिक दोनों स्तरों पर संघर्ष किया जाएगा।

इस घटना ने प्रदेश में पुलिस की भूमिका और अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस के इस मजबूत कदम ने पीड़ित परिवार और उनके समर्थकों को न्याय की उम्मीद दी है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति