नवादा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की विकास योजनाओं की सौगात! 104 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास, अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान आज नवादा में करोड़ों रुपये की लागत से 104 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे। हर जगह पुलिस की तैनाती की गई थी। सीएम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की।

*104 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन:
प्रगति यात्रा के तहत मुख्यमंत्री ने नवादा जिले में 104 विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने सरकारी विभागों और जीविका दीदियों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और उनसे संवाद भी किया। सीएम ने इंजीनियरिंग विभाग के स्टॉल का अवलोकन करते हुए वहां के कामकाज की समीक्षा की।

*डिग्री कॉलेज स्थल का निरीक्षण:
अपने दौरे के दौरान नीतीश कुमार उग्रवाद प्रभावित गोविंदपुर प्रखंड के सरकंडा पंचायत पहुंचे। वहां से वे हवाई मार्ग से रजौली प्रखंड अंतर्गत बहादुर पंचायत के करिगांव पहुंचे। उन्होंने डिग्री कॉलेज के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।

*खेल और अन्य योजनाओं की शुरुआत:
मुख्यमंत्री ने अकबरपुर प्रखंड के माखर पंचायत में मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत वॉलीबॉल, हैंडबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन किया। उन्होंने नवनिर्मित खेल मैदान, पंचायत सरकार भवन, छठ घाट, अपशिष्ट प्रबंधन इकाई और पुस्तकालय का भी अवलोकन किया। इसके बाद बुधौल पहुंचे और नूतन नवादा का जायजा लिया।

*अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक:
मुख्यमंत्री ने एनएच-20 पर अकौना नहर के पास प्रस्तावित अकौना-कादिरगंज बाइपास का स्थल निरीक्षण किया। इसके बाद समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों का जायजा लिया।

*सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:
सीएम के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने पुख्ता तैयारियां की थीं। हर इलाके में सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात किया गया था। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान प्रशासन ने सुनिश्चित किया कि हर क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनी रहे।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर