धामपुर में धर्म परिवर्तन और निकाह का मामला:पांच लोग गिरफ्तार, जबरन धर्म परिवर्तन के आरोपों पर उठे सवाल

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के धामपुर में एक हिंदू युवक का धर्म परिवर्तन कर निकाह कराने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, इस मामले में जबरन धर्म परिवर्तन के आरोपों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों और आरोपियों का दावा है कि यह मामला सहमति से हुई शादी का है, जिसे बेवजह विवादित बनाया जा रहा है।

क्या है मामला?
धामपुर निवासी जसवंत सिंह ने रविवार को शिकायत दर्ज कराई कि उनके बेटे मुकुल सिंह को एक मुस्लिम लड़की साइमा और उसके परिवार ने जबरन मदरसे में ले जाकर धर्म परिवर्तन कराया और फिर निकाह करवाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइमा, उसके माता-पिता, और दो मौलवियों को गिरफ्तार कर लिया।

दूसरी ओर क्या हैं दावे?
गिरफ्तार किए गए आरोपियों और युवती के परिवार ने जबरन धर्म परिवर्तन के आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि मुकुल और साइमा लंबे समय से एक-दूसरे को पसंद करते थे। उनका दावा है कि मुकुल ने अपनी मर्जी से इस्लाम अपनाया और शादी की। वकील ने कहा, “यह जबरन धर्म परिवर्तन नहीं, बल्कि सहमति से हुई शादी है। मामले को बेवजह सांप्रदायिक रंग दिया जा रहा है।”

पुलिस की कार्रवाई पर सवाल
पुलिस ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश, 2020 के तहत कार्रवाई की है। हालांकि, आरोपियों के वकील और स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई को एकतरफा और जल्दबाजी में लिया गया कदम बताया।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे मामले

यह पहली बार नहीं है जब धर्म परिवर्तन के मामलों को लेकर विवाद हुआ हो। लेकिन कई बार सहमति से हुए मामलों को भी जबरन धर्म परिवर्तन का रंग दे दिया जाता है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर