महाकुंभ को ‘फालतू’ बताकर फंसे लालू यादव, बीजेपी-जेडीयू ने जताई आपत्ति

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने महाकुंभ को लेकर दिए गए अपने बयान से नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने महाकुंभ को ‘फालतू’ करार दिया, जिससे राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। बीजेपी और जेडीयू ने लालू यादव के इस बयान पर नाराजगी जताई है।

*लालू यादव ने क्या कहा?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लालू यादव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ को लेकर रेलवे प्रशासन की आलोचना करते हुए महाकुंभ पर भी सवाल उठा दिया। उन्होंने कहा, “कुंभ का क्या मतलब है, फालतू है सब।” उनके इस बयान के बाद सियासी माहौल गरमा गया है।

*बीजेपी और जेडीयू ने जताई नाराजगी
लालू यादव के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा, “लालू यादव हादसे पर राजनीति कर रहे हैं और उनकी टिप्पणी पूरी तरह अनुचित है। महाकुंभ एक आस्था का पर्व है, और इस तरह की बातें कहकर वे करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत कर रहे हैं।”

वहीं, बीजेपी नेता संजय जायसवाल ने कहा, “लालू यादव का यह बयान उनकी सोच को दर्शाता है। हिंदू धर्म और संस्कृति के खिलाफ बयानबाजी उनकी पुरानी आदत रही है।” उन्होंने मांग की कि लालू यादव अपने बयान के लिए माफी मांगें।

*महाकुंभ में उमड़ी भारी भीड़
गौरतलब है कि इस साल प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में 144 साल बाद दुर्लभ संयोग बना है, जिससे देशभर से लाखों श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। भारी भीड़ के कारण रेलवे स्टेशनों पर भी जबरदस्त दबाव देखा जा रहा है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाल ही में भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 9 लोग बिहार के थे।

*राजनीतिक सरगर्मी तेज
लालू यादव के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। जहां विपक्ष इसे हिंदू विरोधी बयान करार दे रहा है, वहीं राजद की ओर से अब तक इस पर कोई सफाई नहीं दी गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लालू यादव के इस बयान का असर आगामी चुनावों पर भी पड़ सकता है।

देखना होगा कि राजद प्रमुख इस विवाद पर कोई सफाई देते हैं या नहीं।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर