गैंगरेप केस में गवाही देने जा रहे पति को जिंदा जलाया, मैनपुरी में दिल दहला देने वाली वारदात

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पत्नी के गैंगरेप मामले में गवाह बने पति को आरोपियों ने जिंदा जलाकर मार डाला। यह घटना बिछवां थाना क्षेत्र की है, जहां सोमवार सुबह नहर किनारे एक अधजला शव बरामद हुआ। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर मृतक की पहचान 40 वर्षीय मोहम्मद साजिद के रूप में की।

मृतक के पिता, आशिक अली, ने बताया कि उनकी पुत्रवधू के साथ एक वर्ष पूर्व अपहरण कर चार महीने तक बंधक बनाकर गैंगरेप किया गया था। इस मामले में साजिद मुख्य गवाह थे। आरोपी, पूर्व प्रधान भोला यादव और उसके पुत्रों ने साजिद पर समझौते का दबाव बनाया और गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। आखिरकार, आरोपियों ने साजिद को फोन कर खेत पर बुलाया और डीजल डालकर जिंदा जला दिया।

पुलिस ने घटनास्थल से डीजल का डिब्बा और लाठी-डंडे बरामद किए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास ने बताया कि अधजला शव बरामद किया गया है और पोस्टमार्टम कराया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।

इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर