शिवहर,बिहार में बिजली बिल देख मजदूर को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार के शिवहर जिले के नयागांव पूर्वी पंचायत में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार को बिजली विभाग की टीम ने 50 वर्षीय मजदूर जीतू राम के घर पर 25,000 रुपये का बकाया बिजली बिल थमाया। इतनी बड़ी राशि सुनते ही जीतू राम को गहरा सदमा लगा और उन्हें सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। परिवार के लोग उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने की कोशिश करने लगे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग मनमाने तरीके से बकाया बिलों की वसूली कर रहा है, जिससे गरीब परिवारों पर भारी बोझ पड़ रहा है। सूचना मिलते ही श्यामपुर भटहां थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे और न्याय की मांग की है। इस घटना ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली और बकाया वसूली के तरीकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग को वसूली के दौरान गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति का ध्यान रखना चाहिए, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर