जौनपुर:हिजाब उतारने को कहा गया, तो छात्राओं ने छोड़ दी परीक्षा

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

यूपी बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में हिजाब को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जिले के सर्वोदय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर हिजाब पहनकर आईं छात्राओं को जब परीक्षा देने से रोका गया, तो चार छात्राओं ने बिना परीक्षा दिए ही केंद्र छोड़ दिया।

*क्या है मामला?
मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्राएं हिंदी विषय की परीक्षा देने पहुंची थीं। परीक्षा केंद्र के अधिकारियों ने उन्हें हिजाब हटाने को कहा, जिस पर छात्राओं ने विरोध जताया और हिजाब उतारने से इनकार कर दिया। जब उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिली, तो उन्होंने परीक्षा छोड़ने का निर्णय लिया।

*स्कूल प्रिंसिपल का बयान
मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. आबिद ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर उनकी पोती भी परीक्षा देने गई थी, लेकिन उसे किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यूपी बोर्ड की गाइडलाइंस में हिजाब हटाने का कोई निर्देश नहीं है, फिर भी छात्राओं को जबरन रोका गया।

*परीक्षा केंद्र प्रशासन का पक्ष

वहीं, सर्वोदय इंटर कॉलेज के व्यवस्थापक दिनेश कुमार गुप्त ने हिजाब हटाने के आरोपों को नकारते हुए कहा कि परीक्षा केंद्र पर तय नियमों का पालन कराया जा रहा था। उन्होंने कहा कि छात्राओं ने नियमों का पालन करने से मना कर दिया और वापस लौट गईं।

*मामले पर विवाद गहराया

इस घटना के बाद इलाके में बहस छिड़ गई है। शिक्षा संस्थानों में धार्मिक पहनावे को लेकर बार-बार विवाद खड़ा होता रहा है। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या हिजाब के कारण छात्राओं को परीक्षा से वंचित करना उचित था?

इस मामले में शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर