गुजरात में गौरक्षकों का आतंक: तीन मुस्लिम युवकों पर हमला, ‘जय श्री राम’ बोलने पर किया मजबूर

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

गुजरात में गौरक्षकों द्वारा तीन मुस्लिम युवकों पर हमला करने और उन्हें जबरन ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने पर मजबूर करने का मामला सामने आया है। यह घटना 24 फरवरी को घटी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

*हमले का वीडियो वायरल, सांप्रदायिक तनाव बढ़ने की आशंका

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावरों ने युवकों के साथ मारपीट की और उन्हें धार्मिक नारे लगाने के लिए मजबूर किया। यह घटना सामने आने के बाद राज्य में सांप्रदायिक तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

*मीडिया संस्थानों ने किया रिपोर्ट?
इस घटना की रिपोर्ट ‘द लल्लनपोस्ट’ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर की है।

इसके अलावा, ‘जर्नो मिरर’ ने भी ऐसी ही एक घटना को रिपोर्ट किया है, जिसमें मध्य प्रदेश के रतलाम में हिंदुत्ववादी संगठनों द्वारा मुस्लिम बच्चों को जबरन ‘जय श्री राम’ बोलने के लिए मजबूर किया गया था।

*मानवाधिकार संगठनों ने की कड़ी निंदा
मानवाधिकार संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले भी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में गौरक्षा के नाम पर अल्पसंख्यकों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

*पुलिस ने शुरू की जांच
मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और दोषियों की पहचान की जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और अफवाहों से बचने की सलाह दी है।

देश में बढ़ती ऐसी घटनाएं समाज में डर और असुरक्षा का माहौल पैदा कर रही हैं। अब यह देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है और दोषियों को सजा दिलाने में कितना सक्षम रहता है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर