मुजफ्फरपुर:महिला कांस्टेबल को बैड टच मामले में थानेदार निलंबित

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के हत्था थाना के थानेदार शशि रंजन कुमार को एक महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी सुशील कुमार ने यह कार्रवाई महिला कांस्टेबल की शिकायत के बाद की। शिकायत में कहा गया कि थानेदार ने ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल के साथ अनुचित व्यवहार किया और उसे गलत तरीके से छुआ। इस घटना की जांच के लिए एसएसपी ने ग्रामीण एसपी विद्या सागर के नेतृत्व में एक टीम गठित की, जिसमें महिला डीएसपी सीमा देवी और एसडीपीओ पूर्वी-2 मनोज कुमार शामिल थे। जांच में आरोप सत्य पाए जाने पर थानेदार को निलंबित कर दिया गया है।

शिकायत के अनुसार, महिला कांस्टेबल छुट्टी के बाद घर से लौट रही थी और ढोली स्टेशन पर उतरने के बाद उसने थानेदार से गश्ती गाड़ी भेजने का अनुरोध किया था। हालांकि, थानेदार शशि रंजन कुमार स्वयं निजी कार से उसे लेने पहुंचे और रास्ते में उसके साथ अनुचित व्यवहार किया। इस घटना से असहज होकर महिला कांस्टेबल कार से उतर गई और पैदल ही थाने पहुंची। अगले दिन उसने एसएसपी से मिलकर अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

इस घटना के बाद, एसएसपी सुशील कुमार ने स्पष्ट किया कि पुलिस बल में इस तरह के आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निलंबित थानेदार के स्थान पर नए अधिकारी की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर