प्रशांत किशोर का ऐलान: 11 अप्रैल को गांधी मैदान में जन सुराज पार्टी की विशाल रैली

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने आगामी 11 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में एक बड़ी रैली आयोजित करने की घोषणा की है। इस रैली के माध्यम से वे बिहार में बदलाव का शंखनाद करेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

प्रशांत किशोर ने पटना के एलसीटी घाट स्थित बिहार सत्याग्रह आश्रम में होली मिलन समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि यह रैली बिहार की बदहाली के खिलाफ निर्णायक साबित होगी। उन्होंने कहा, “जब हम अनशन पर बैठे थे, तो यह मामला भी गांधी मैदान से ही शुरू हुआ था और फैसला भी अब गांधी मैदान से ही होगा।”

इस अवसर पर प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार शारीरिक और मानसिक रूप से थक चुके हैं, और आगामी विधानसभा चुनाव में जद(यू) एक भी सीट नहीं जीत पाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संकल्प लें कि जद(यू) का खाता नहीं खुलना चाहिए।

प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तंज कसते हुए कहा कि वे बिहार को 100 करोड़ का मखाना बोर्ड देकर वाहवाही लूट रहे हैं, जबकि एक लाख करोड़ की बुलेट ट्रेन गुजरात में ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की बदहाली की यह अंतिम होली होनी चाहिए, इसके बाद बिहार बदहाल नहीं रहेगा।

जन सुराज पार्टी की स्थापना के बाद यह उनकी पहली बड़ी रैली होगी, जिसमें वे बिहार में बदलाव के लिए अपने एजेंडे को जनता के सामने प्रस्तुत करेंगे।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर