“जश्न-ए-अलविदा” पर बवाल: विदाई समारोह के कार्ड पर उर्दू लिखने पर प्रिंसिपल के खिलाफ जांच

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

राजस्थान के बारां जिले के शाहबाद कस्बे में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य को 12वीं कक्षा के विदाई समारोह के निमंत्रण पत्र पर “जश्न-ए-अलविदा” लिखना भारी पड़ गया। इस मामले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है और अब प्रिंसिपल के खिलाफ जांच बैठा दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, विद्यालय में 28 फरवरी 2025 को 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया था। निमंत्रण पत्र में समारोह को “जश्न-ए-अलविदा” नाम दिया गया, जो कुछ लोगों को नागवार गुजरा। कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद इसकी शिकायत शिक्षा मंत्री, अंता विधायक और जिला कलेक्टर से कर दी गई।

शिकायत मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि कुछ संगठनों ने इसे “भाषाई पक्षपात” बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कई लोग इसे अनावश्यक विवाद करार दे रहे हैं।

“उर्दू शब्दों से परहेज क्यों?”

शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कई लोगों का कहना है कि “जश्न-ए-अलविदा” कोई राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि सामान्य उर्दू शब्द है, जिसका अर्थ “विदाई का उत्सव” होता है। ऐसे में इसे विवादित बनाना अनुचित है। एक शिक्षक ने कहा, “हिन्दी भाषा में उर्दू के हजारों शब्द शामिल हैं, फिर ‘जश्न-ए-अलविदा’ पर आपत्ति क्यों?”

भाषाई विवाद या राजनीति?

विश्लेषकों का मानना है कि यह विवाद सिर्फ एक निमंत्रण पत्र को लेकर नहीं, बल्कि समाज में बढ़ते ध्रुवीकरण को दिखाता है। भाषा को लेकर इस तरह की आपत्तियां शिक्षा जगत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं।

अब देखना यह है कि शिक्षा विभाग की जांच किस दिशा में जाती है और क्या प्रधानाचार्य पर कोई कार्रवाई होती है या यह विवाद महज एक चर्चा बनकर रह जाता है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर