गोपालगंज में धीरेंद्र शास्त्री का हिंदू राष्ट्र का आह्वान ‘मेरे पागलों, हम हिंदू राष्ट्र के लिए निकले हैं’

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोपालगंज जिले के भोरे प्रखंड के रामनगर में आयोजित पांच दिवसीय हनुमंत कथा के उद्घाटन सत्र में हिंदू राष्ट्र की स्थापना के लिए जोरदार आह्वान किया। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा, “मेरे पागलों, हम हिंदू राष्ट्र के लिए निकले हैं”

धीरेंद्र शास्त्री ने बिहार की भूमि को ज्ञान की भूमि बताते हुए कहा कि हिंदू राष्ट्र की आवाज यहीं से उठेगी। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें बिहार आने से रोका गया, तो वे यहीं अपना मठ स्थापित करेंगे। उन्होंने बिहार के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वे यहां अपने ‘पागलों’ से मिलने आए हैं, जो वीरों की धरती है। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू राष्ट्र के लिए पहली आवाज बिहार से ही उठेगी।

इससे पहले, धीरेंद्र शास्त्री ने कुशीनगर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान औरंगजेब विवाद पर कहा था कि यह देश का दुर्भाग्य है कि छत्रपति शिवाजी, वीर संभाजी और महाराणा प्रताप जैसे वीरों के देश में औरंगजेब का महिमामंडन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब देश की दशा और दिशा दोनों बदल रही हैं, और प्राचीन भारतीय संस्कृति का ध्वज फिर से फहरेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत पुनः हिंदू राष्ट्र बनेगा।

धीरेंद्र शास्त्री का यह बयान उनके हिंदू राष्ट्र की स्थापना के अभियान का हिस्सा है, जिसे लेकर वे विभिन्न राज्यों में हनुमंत कथा और हिंदू एकता यात्राओं का आयोजन कर रहे हैं। हाल ही में, झांसी में आयोजित हिंदू एकता यात्रा के दौरान उन पर मोबाइल फेंककर हमला भी किया गया था, जिसे उन्होंने श्रद्धालु की गलती बताया और किसी साजिश से इनकार किया।

बिहार में धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू राष्ट्र संबंधी बयानों पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। विपक्षी नेताओं ने कहा कि ऐसे बयान देकर लोग देश को नष्ट करना चाहते हैं। लोगों ने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है, और इसके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की जा सकती।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति