झारखंड: लातेहार में बकरी चोरी के शक में सलीम खान की पीट-पीटकर हत्या

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

झारखंड के लातेहार जिले के गोवा गांव में शनिवार रात 40 वर्षीय मजदूर सलीम खान को बकरी चोरी के शक में भीड़ ने बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। सलीम मध्य प्रदेश के दतिया जिले का निवासी था और पिछले तीन महीने से लातेहार के एक ईंट भट्ठे पर काम कर रहा था।

घटना रात करीब 11 बजे हुई, जब ग्रामीणों ने सलीम पर बकरी चोरी का आरोप लगाते हुए उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल सलीम को लातेहार सदर अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सलीम के छोटे भाई जमील खान के मुताबिक, उसका भाई सिर्फ शराब पीने के लिए गांव गया था, लेकिन ग्रामीणों ने उसे बकरी चोर समझकर पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव के चार आरोपियों,विनोद कुमार सिंह, कमलेश कुमार सिंह, अखिलेश कुमार सिंह और अमलेश कुमार सिंह,को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

यह घटना झारखंड में भीड़ द्वारा हिंसा की बढ़ती घटनाओं को उजागर करती है, जो कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द के लिए गंभीर चुनौती है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर