मुजफ्फरनगर: यूपी पुलिस के दोहरे मापदंड उजागर, सीओ पर टिप्पणी करने वाले युवक को किया गिरफ्तार

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

उत्तर प्रदेश पुलिस का दोहरा रवैया एक बार फिर उजागर हुआ है। हाल ही में संभल के सीओ अनुज चौधरी ने होली और जुमे की नमाज को लेकर टिप्पणी की थी कि “होली साल में एक बार आती है, जिन्हें परहेज हो वे घर में रहें।”।इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के कमालपुर निवासी आबाद ने इसी तर्ज पर सोशल मीडिया पर लिखा “बकरा ईद साल में एक बार आती है। जिन्हें लगता है कि मांस और खून देखने से धर्म भ्रष्ट होता है, वे घरों से बाहर न निकलें।”

आबाद की यह पोस्ट वायरल होते ही यूपी पुलिस हरकत में आ गई और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने जारी किया माफी मांगते हुए वीडियो

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आबाद का एक वीडियो जारी किया, जिसमें वह लॉकअप में हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आ रहा है। वीडियो में उसने कहा “मैं कमालपुर गांव का रहने वाला हूं। मैंने जो सीओ साहब के ऊपर टिप्पणी की है, उसके लिए मैं क्षमा चाहता हूं। यह गलती मुझसे दोबारा नहीं होगी।”

यूपी पुलिस का दोहरा रवैया क्यों?

इस मामले ने यूपी पुलिस के दोहरे मापदंड पर सवाल खड़े कर दिए हैं!सीओ अनुज चौधरी ने होली पर टिप्पणी की, तो पुलिस ने उनके बयान को सही ठहराया। लेकिन जब आबाद ने उसी भाषा में बकरीद पर प्रतिक्रिया दी, तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इस कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया कि उत्तर प्रदेश पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है। एक समुदाय से जुड़े व्यक्ति की विवादित टिप्पणी पर कोई कार्रवाई नहीं, जबकि उसी तर्ज पर जवाब देने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया।

विपक्ष ने की आलोचना

विपक्षी दलों ने इस घटना को “पुलिस की सांप्रदायिक मानसिकता” करार दिया। लोगों ने कहा “यह यूपी पुलिस का दोहरा रवैया दर्शाता है। यदि पुलिस निष्पक्ष होती, तो सीओ अनुज चौधरी के खिलाफ भी कार्रवाई होती।”

यूपी पुलिस की इस कार्रवाई ने लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या पुलिस सिर्फ एकतरफा कार्रवाई करने के लिए बनी है? या फिर कानून सबके लिए बराबर है? यह घटना बताती है कि अगर कोई सत्ता के खिलाफ बोले, तो उसे कुचल दिया जाता है, लेकिन सत्ता के पक्ष में बोले तो कोई कार्रवाई नहीं होती।

“मानू 2026‑27 प्रवेश: UG, PG, व्यावसायिक और Ph.D. पाठ्यक्रमों में ET आधारित प्रवेश, आवेदन 6 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक, MA भाषा, MBA, B.Ed. और शोध स्तर के अवसर”

केंद्रीय विश्वविद्यालय मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय (एमएएनयूयू) ने 2026‑27 शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों