MANUU में वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ़ SIO के बैनर तले छात्रों का विरोध प्रदर्शन

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU) में स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन (SIO) के बैनर तले छात्रों ने वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ़ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध मगरीब की नमाज़ के बाद बाब-ए-इल्म पर आयोजित किया गया, जहां छात्रों ने विधेयक को मुस्लिम समुदाय के अधिकारों के खिलाफ़ बताया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वक्फ संपत्तियां मुस्लिम समाज की अमानत हैं और इस विधेयक से सरकार को अनावश्यक हस्तक्षेप का अधिकार मिल जाएगा, जिससे वक्फ बोर्ड की स्वायत्तता पर असर पड़ेगा। उन्होंने इसे समुदाय के हितों के लिए गंभीर खतरा करार दिया।

छात्रों ने ‘वक्फ बचाओ, हक़ बचाओ’ जैसे नारे लगाए और मांग की कि सरकार इस विधेयक को तुरंत वापस ले। साथ ही, उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से भी अपील की कि वे छात्रों की आवाज़ को संबंधित लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करें।

छात्रों ने चेतावनी दी कि अगर कानून पास हुआ, तो विरोध प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर