जयपुर,राजस्थान:गोपाली देवी ने प्रेमी दीनदयाल संग मिलकर पति धन्नालाल सैनी की हत्या की, शव को बोरे में डालकर जलाया

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक सौरभ हत्या जैसी घटना सामने आई है, जहां गोपाली देवी नमक महिला ने अपने प्रेमी दीनदयाल कुशवाह के साथ मिलकर अपने पति धन्नालाल सैनी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद, शव को बोरे में भरकर मोटरसाइकिल से जंगल में ले जाया गया और पहचान मिटाने के लिए आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर गोपाली देवी और दीनदयाल कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है।

कैसे हुआ खुलासा?

16 मार्च को मुहाना थाना क्षेत्र के पास रिंग रोड के नजदीक अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की और मृतक की पहचान धन्नालाल सैनी के रूप में की, जो सवाई माधोपुर का निवासी था और अपनी पत्नी गोपाली देवी के साथ जयपुर में रहकर सब्जी बेचने का काम करता था।

पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक मोटरसाइकिल पर पीछे बोरा लदा दिखा। फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदेह के आधार पर गोपाली देवी और दीनदयाल कुशवाह को हिरासत में लिया। पूछताछ में गोपाली ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

हत्या की पूरी साजिश

पूछताछ में गोपाली देवी ने स्वीकार किया कि उसके दीनदयाल कुशवाह के साथ अवैध संबंध थे। दोनों ने मिलकर धन्नालाल की हत्या की योजना बनाई।

1.रात के समय धन्नालाल को बेहोश किया गया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।
2.शव को प्लास्टिक में लपेटकर बोरे में डाला गया।
3.मोटरसाइकिल से सुनसान इलाके में ले जाकर उसे आग के हवाले कर दिया गया, ताकि पहचान मिटाई जा सके।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने गोपाली देवी और दीनदयाल कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि हत्या में इस्तेमाल किए गए वाहन और अन्य सबूतों की जांच की जा रही है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति