राष्ट्रगान के दौरान नीतीश कुमार की हरकत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने बताया ‘शर्मनाक’

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के समय अधिकारियों से बातचीत करते और हंसते हुए नजर आ रहे हैं। इस घटना ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है, विपक्षी दलों ने इसे राष्ट्रगान का अपमान बताते हुए मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है।

यह वीडियो पटना में आयोजित सेपक टकरा विश्वकप के उद्घाटन समारोह का है, जहां राष्ट्रगान के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्य सचिव दीपक कुमार से बातचीत करते और हंसते हुए दिखाई दिए। मुख्य सचिव ने उन्हें सावधान मुद्रा में खड़े होने का इशारा किया, लेकिन मुख्यमंत्री ने बातचीत जारी रखी।

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “राष्ट्रगान के अपमान से बिहार आज शर्मिंदा है। नीतीश कुमार ने बिहारियों का सिर शर्म से झुकाने का काम किया है। मुख्यमंत्री राज्य के नेता होते हैं, और उनका यह व्यवहार बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।”

विधानसभा में भी इस मुद्दे पर जोरदार हंगामा हुआ, जिसके चलते स्पीकर नंद किशोर यादव को सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

वहीं, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने मुख्यमंत्री का बचाव करते हुए कहा, “नीतीश कुमार एक स्वतंत्रता सेनानी के बेटे हैं। उन्हें राष्ट्रगान के आदर का पाठ कोई नहीं पढ़ा सकता।”

समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा, “जिस तरह से राष्ट्रगान के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बात कर रहे हैं, हाथ से इशारा कर रहे हैं, यह बहुत ही निंदनीय है।”

इस विवाद के बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। राज्य की राजनीति में इस मुद्दे को लेकर तनाव बना हुआ है, और विपक्षी दल मुख्यमंत्री से माफी की मांग कर रहे हैं।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति